सांप के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वो घर के पास चारा काट रही थी। तभी कोबरा सांप ने हाथ में काट लिया। परिजन पहले झाड़ फूंक के चक्कर में लगे रहे। तबीयत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया महिला को डसने के बाद सांप घर के अंदर घुस गया। डर के मारे परिजन घर के बाहर निकल गए। बाद में सपेरे को बुलाया गया।