पदमपुर तहसील के गांव जीवनदेसर में गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से महिला झुलस गई महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 12:00 बजे महिला के द्वारा गैस सिलेंडर को जलाया गया।उस दौरान तेज धमाका हुआ और आग लग गई जिससे रसोई की छत और कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गई और महिला झूलस गई।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।