जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगासौद रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार संपर्क क्रांति से गिरने से अज्ञात यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी है। जानकारी अनुसार गुरुवार करीब3:00 बजे संपर्क क्रांति जो भोपाल की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेन में सवार अज्ञात यात्री गिर गया। ट्रेन से गिरने से यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।