राष्ट्रीय राजमार्ग 534 गुमखाल सतपुली पर सतपुली मल्ली के निकट शुक्रवार देर शाम गुलदार द्वारा एक नेपाली मूल के तीन वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया था। जिसके बाद मासूम का शव शनिवार दोपहर 11 बजे मिला। वन विभाग एसडीओ लैंसडाउन रजत कपिल ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं इसके साथ कर टाइप कैमरे भी लगाए गए हैं।