चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5:30 बजे जानकारी के अनुसार चूरू के निकटवर्ती रतननगर में भाजपा मंडल मंत्री सूर्य प्रकाश स्वामी ने नगर पालिका में अधिकारी मनोहर सिंह को ज्ञापन सौंपा। सूर्यप्रकाश स्वामी ने बताया कि जालान धर्मशाला के पीछे नाली बनी हुई है। पिछले ढाई महीने से रेत से भरी हुई है। जिसके कारण मंदिर व धर्मशाला के पानी निकासी नही हो रही है।