सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्मदिवस आज रविवार को मनाया गया। घाटी के बजाहरा गांव में देवता के जन्मदिन पर मेले का आयोजन किया गया। बजाहरा में देवता के दर्शन पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। अपने आराध्य देव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।