चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई। जयनगर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में साड़ी में लिपटी एक वस्तु को देखकर ग्रामीणों ने मानव शव होने की आशंका जताई। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। जयनगर गांव जाने वाले रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में साड़ी में लिपटी एक वस्तु देखी। किसानों ने इसे मानव शव समझ लिया।