भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में आज गुरूवार को दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण किया गया। इस सेवा आयोजन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये।