पट्टी गोली कांड के आरोपी ब्लॉक प्रमुख की पत्नी बबिता सिंह ने शहर के एक होटल में रविवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता किया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह के ऊपर जो ड्रग्स माफिया होने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है वह पूरी तरीके से निराधार है। उन्होंने पुलिस पर परिवार के लोगों को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।