मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के खयूरी गांव के सनी ठाकुर ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नेपाल यात्रा की शुरुआत की। इस बार उनकी पत्नी भी यात्रा में साथ हैं। एडीसी रोहित राठौर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर हरी झंडी दिखाई।सनी ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा 12-13 दिनों की होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और वन्य जीवों का संरक्षण है।