21 अगस्त को महाराजपुर के मुरुम खदान में एक युवक का शव मिला था। मृतक पटपर सिंगापुर का रहने वाला था। हत्या का खुलासा करते हुए 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने 3 बजे विस्तार से जानकारी दी है। हत्या का कारण शराब पीकर विवाद का सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और आरोपी एक दूसरे से अपरचित थे। बस स्टैंड में दोनो की पहचान हुई।