किच्छा पुलिस ने बीस ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति सड़क किनारे प्लास्टिक का कट्टा लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर सड़क किनारे बैठा व्यक्ति सकपकाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।