देसूरी उपखंड के घाणेराव गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे एक पुराना मकान ढह गया। यह मकान ब्राह्मणों के बास में स्थित था। मकान भागीरथ जी ब्राह्मण का पुश्तैनी घर था। यह मकान पिछले कई सालों से खाली पड़ा था। रात का समय होने के कारण गली में कोई नहीं था। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के ढहने से आसपास के घरों की बिजली की सर्विस लाइन टूट गई।