बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुरु गोविंद सिंह वार्ड के अगहनपुर स्कूल मे शुक्रवार को सुबह 11 बजे मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने किया।