नारनौल में जियो फेंसिंग एप के जरिए हाजिरी लगाए जाने के विरोध में आज वीरवार 10 बजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ा। वहीं डाक्टर्स ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो सरकारी अस्पताल के ताला लग जाएगा।