उपमंडल रोहडू के गवास पंचायत के शेलापानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना परसों रात की बताई जा रही है, लेकिन इसका पता आज सुबह लगभग 11 बजे के करीब चला है।वहीं डीएसपी रोहडू रविन्द्र नेगी ने मंगलवार शाम 5 बजे खबर की पुष्टि की है।