मौसम ने इस बार जिले में किसानों को अच्छा साथ दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि बांका जिले में 100% धान की रोपनी की गई। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि जिले में इस बार 100% धान की रोपनी की गई। सबसे अधिक धान की रोपनी धोरैया, अमरपुर रजौन प्रखंड में हुई। जिले में 1लाख 10 हजार 974.52 हेक्टेयर में धान की रोपनी की गयी।