अटरू मुख्यालय पर घर घर, में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति के जयकारों के साथ किया गया।अटरू के बुद्धसागर तालाब में पहुँचे श्रद्धालुओ ने विसर्जन के साथ आस्था की डुबकियां भी लगाई। वहीँ अटरू नगरपालिका मुख्यालय पर विशाल जुलूस के साथ पहुँची गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अटरू प्रशासन द्वारा व्यापक बंदोबस्त किया गया।तालाब की पाल पर पुलिस जाप्ता रहा।