बिजनौर जिले में एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज शुक्रवार ई रिक्शाओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक पुलिस ने नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ती तीन ई रिक्शाओं को सीज किया है। साथ ही 10 के चालान किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिए की राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई रिक्शा ना चलाएं