दतिया में रविवार को पूर्णिमा से पितृपक्ष शुरू हो गया। दतिया शहर के करन सागर तालाब पर रविवार सुबह 08 बजे से लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पितरों को जल अर्पण किया। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार इस पर्व पर लोग प्रातः सबसे पहले स्नान कर पितरों का स्मरण करते हैं। तर्पण करने के बाद घर में बने भोजन पकवानों की दोनियां निकालते हैं।