वाराणसी में फेसबुक कमेंट विवाद का कारण बन गया। कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कमेंट करने वाले राजेश सिंह के घर पहुंची। पहले उसके घर के बाहर से फेसबुक LIVE किया। खूब खरी-खोटी सुनाई। फिर कमेंट करने वाले राजेश सिंह को घर से खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आई राजेश की पत्नी को भी चोट लगी।