जिला चंबा में बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आकर चार की मौत हो गई है। मृतकों में दो भाई-बहन शामिल हैं। जबकि दो अन्य महिलाओं की भी मौत हुई है तो दो महिलाएं घायल भी हुई हैं। पहला हादसा बसोधन पंचायत में हुआ। जहां भूस्खलन की चपेट में आकर भाई और बहन की मौत हो गई। ये दोनों घर के पास हो रहे भूस्खलन को देखने के लिए आगे चले गए और मलबे की चपेट में आ गए।