दून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 44 व स्थापना दिवस शनिवार दोपहर को मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी विशेष रूप से वहां पर मौजूद रहे। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस दिन को मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल,1980 को हुई थी।