पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशानुसार 'अभियान अभिमन्यु-3' के तहत जिला पुलिस, खासकर महिला थाना शिवपुरी ने आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।