पांकी थाना रोड स्थित सोमी सेवा सदन में शनिवार को ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गयी एवं मौत हो गयी। संचालक एचएन झा हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गयी है। सूचना मिलने पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद देर शाम 8 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली।