सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश का कृत्य केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि भारत के संविधान, उसकी आत्मा और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। ये उक्त बातें सोमवार की शाम 5 बजे जिला कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बोली।