रोहतक के आजादगढ़ स्थित एक पीजी में मध्य प्रदेश की बॉक्सर ने फांसी का पुंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नाबालिग बॉक्सर को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि माता-पिता मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।