कजरी तीज के पर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र के प्रसिद्ध सन्त त्यागी महाराज के नेतृत्व में चहलारी घाट से लोधेश्वर महादेवा के लिए सैकड़ों कांवरियों का जत्था रवाना हुआ था। जिसमें प्रथम पड़ाव थानगांव इलाके के चकदहा में रात्रि विश्राम हुआ। जहां सदस्य जिला पंचायत सुरेश प्रकाश मिश्र व बद्री विशाल मिश्र के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।