जिला अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सब्जी, रोटी और दाल के साथ सलाद भी परोसा गया। यह व्यवस्था अब नियमिति रूप से की जाने लगी है।