चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।