बड़ौत तहसील क्षेत्र के नांगल गांव में जर्जर कच्चा मकान गिरने से मां-बेटी दबकर घायल हो गई। नांगल गांव में शोभा देवी पत्नी स्व. रामकुमार सैनी का जर्जर कच्चा मकान अचानक मंगलवार की रात करीब 10 बजे भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय शोभा देवी अपनी बेटी के साथ मकान में सो रही थीं। मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसी संजीव शर्मा को मकान गिरने की आवाज