सरकाघाट कल्याण सभा ने मंडी जिले के आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्णय लिया है। वीरवार दोपहर 12 बजे मंडी में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान प्रभु दयाल सिंह ठाकुर ने की।प्रधान प्रभु दयाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकाघाट कल्याण सभा सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है।