लगातार हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। माता टीला डैम के गेट खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकमा डुकमा डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है।सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को भी दी चेतावनी नदी किनारे ना जाएं।