यमुना के रौद्र रूप के कारण सदर इलाके के 7 गांव बाढ़ की अब तक चपेट में आ चुके हैं। यमुना खतरे के निशान को पार कर करीब एक मीटर ऊपर बह रही है, बुधवार को जलस्तर 122.85 मीटर दर्ज किया गया, अभी भी लगातार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, तस्वीरें ग्राम तोड़ा की है जहां बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे पानी गांव में घुस जाने से लोग छतों का सहारा के रहे।