हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र की अनाह पंचायत में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई मकानों में दरारें आ गई हैं। दिलीप सिंह के पांच कमरों वाले नए स्लैब पोस मकान में एक महीने से दरारें आ रही थीं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है।मकान में दरारें आने से परिवार भयभीत है। ग्राम पंचायत प्रधान ताराचंद ने रिववार दोपहर 1 बजे मकान का निरीक्षण किया।