अटरू थाना मुख्यालय पर स्थित सभी जवानों ने आमजन को सायबर अपराध से अलर्ट रहने के लिए 'सायबर सिक्योरिटी रन,, कर जागरूकता का संदेश दिया। बतादें आपको कि शनिवार को प्रातः 7 बजे पुलिस जाप्ते के लगभग 5 दर्जन जवानों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी,पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र आड़ा, थानाधिकारी कल्याण सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुराने पुलिस थाने से रवाना हुए।