थाना क्षेत्र रैनिया गांव में बुधवार की शाम 5 बजे खेत में घास काटने के दाैरान एक महिला काे सांप ने डंस लिया। जिससे महिला की माैत हाे गई। जानकारी के अनुसार रैनिया गांव निवासी बुच्चू सिंह की पत्नी मंदाेद्ररी देवी अपने खेत में घास काट रही थी। इस दाैरान एक विषैले सांप ने महिला काे डंस लिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गयी।