चिपको आंदोलन की अलख जगाने वाली गौरा देवी पर्यावरण संरक्षण का दूसरा नाम है।शनिवार को 11बजे से पोखरी तहसील में उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने गौरा देवी जन्म शताब्दी पर वन विभाग और तहसील कर्मचारियों के साथ 20 फलदार पौधों का रोपण किया गया।उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने कहा गौरादेवी शताब्दी केवल प्रकृति प्रेम ही नहीं शरीर मन और संतुलन का भी असीम अनुभव कराता है।