उत्पाद विभाग की टीम ने कटोरिया में अभियान चलाकर शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे चारों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि कटोरिया में अभियान चलाकर कटोरिया निवासी रामकिशन दास, शशिकांत मंडल, रूपेश कुमार लिया एवं दोमुहान निवासी बीरबल कुमार मंडल को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।