सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें 02 नाबालिग भी शामिल हैं।सोमवार शाम 05 बजे सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि घटना 22 अगस्त की है। पीड़िता कपड़े खरीदने दतिया आई थी। यहां उसे मौसी की ननद का लड़का और उसका दोस्त मिला था।