क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का बुधवार को घाघरा नदी पर विसर्जन हुआ। रेउसा के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्थापित किए गए पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन से पहले शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया। डीजे की धुन पर नाचते गाते और रंग गुलाल उड़ते युवाओं द्वारा प्रतिमाओं को घाघरा नदी के चहलारी घाट ले जाया गया जहां विसर्जन किया गया।