Download Now Banner

This browser does not support the video element.

बूंदी: रजत सिंहासन पर विराजे श्री रंगनाथ जी महाराज ने नगर भ्रमण किया, बून्दी में निकली ऐतिहासिक डोलयात्रा

Bundi, Bundi | Sep 3, 2025
छोटी काशी बून्दी में बुधवार को भगवान श्री रंगनाथ जी की भव्य डोलयात्रा बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। सायं 5 बजे आरंभ हुई इस ऐतिहासिक यात्रा में भगवान श्री रंगनाथ जी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। नगरवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण रहा और मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं आरती कर धर्मलाभ किया।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us