घाटमपुर में सोमवार सुबह 11:00 बजे तहसील दिवस का आयोजन किया गया।इसमें समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे।उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सक्षम अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया है।डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया सबसे ज्यादा समस्या राजस्व संबंधित हैं जिसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।