प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केसरिया स्थित शाखा में ब्रह्माकुमारी की पूर्व प्रशासिका डॉ दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनायी गयी। केन्द्र संचालिका मनोरमा बहन ने कहा कि दादी प्रकाशमणि अपने नाम को सार्थक करने वाली आत्मा थी। उन्होंने अपने आसपास हमेशा ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाने की सेवा में तत्पर रही।