भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने शहर के मधुबन बिहार होटल में बुधवार की सुबह 11:00 बजे प्रेस वार्ता किया।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सेवाकाल विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों की सिद्धि का काल है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की नींव बीते 11 वर्षों में रखी जा चुकी है।