पुलिस ने दो स्थानों से दो महिलाओं से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है। मामले में खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार रात्रि लगभग आठ बजे एसआई मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ गश्त के दौरान चीनी मिल गेट के सामने से एक महिला के कब्जे से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। महिला ने अपना नाम विधा देवी पत्नी अमर पाल बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।