कनीना नगर पालिका उपप्रधान पद के चुनाव राजनीति की भेंट चढ़े हुए हैं। इसकी तीन बार डेट आने के बावजूद चुनाव नहीं कराए गए। पालिका के उपप्रधान चुनाव पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी पुत्री स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पूरी नजर बनी हुई है। प्रधान उनके विरोधी गुट के होने के कारण चुनाव बार-बार टाले जा रहे थे।