33 वर्षीय मुकेश अहिरवार निवासी पूर्वी रेलवे कॉलोनी जो वार्ड बॉय के पद पर है। रेलवे कर्मचारी ने रेलवे अस्पताल में अपने आपको आग के हवाले कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। आग में झुलसने से रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में तत्काल घायल कर्मचारी का उपचार किया गया। जिसे गंभीर हालत के चलते सागर रेफर कर दिया।