भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी वार्ड स्थित वंडर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीतू राय, नवीन साहू, भूपेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।