फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर तेजी के साथ नीचे की तरफ जा रहा है। गांव बसंतपुर में करीब 4 फुट तक पानी कम हो चुका है। जबकि दूसरे इलाकों में 2 फुट पानी काम हो गया है। नदी में इस समय 1 लाख 803 क्युसेक पानी बह रहा है। लेकिन बाढ़ से जो 27 गांव प्रभावित हुए है, उनमें अभी भी जलभराव बना हुआ है। यमुना में आई बाढ़ के चलते 27 गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।